Saturday, April 16, 2011

ख़त

कहते फिरते हो भूल गया हूँ मैं उसको रोमिल,
रात में चिरागों में चुप-चुप कर जो ख़त पढ़ते हो वोह किसके हैं...

#रोमिल अरोरा

Friday, April 15, 2011

GURU DUTT SPEAKS FOR MALA SINHA - MOVIE PYAASA

"Jab Hum Chale To Saaya Bhi Apna Na Saath De
Jab Tum Chalo Zameen Chale, Aasmaan Chale
Jab Hum Ruke To Saath Ruke Shaam-E-Bebasi
Jab Tum Ruko Bahaar Ruke, Chandani Ruke" 

अलविदा

मेरे ख़त पढ़कर शायद वोह रो पड़ती होगी रोमिल 
मैंने उसको अभी तक अलविदा भी नहीं लिखा!

Thursday, April 14, 2011

इबादत...

मैं और उसको भूल जाऊं 
कैसी बातें करते हो रोमिल?
सूरत तो रब की भी नहीं देखी 
इबादत के लिए उसका नाम ही काफी हैं...

#रोमिल

खैरात...

रोमिल फकीर हूँ, बड़ी आस लेकर तेरे दर पर आया हूँ
खैरात समझ कर ही दे दे मुहब्बत की भीख मुझे...

#रोमिल

Tuesday, April 12, 2011

रिश्ता

यह कह कर उससे रिश्ता तोड़ दिया था मैंने रोमिल
दिल के हाथों मजबूर हूँ
दिल के हाथों बिका नहीं हूँ...

#रोमिल

Monday, April 11, 2011

मजबूर

दो रोटी का चाहतदार था वो
भूख से गिरफ्तार था वो  
गुनहगार नहीं 
चोर नहीं 
रोमिल हालातों से मजबूर था वो

#रोमिल