Monday, November 27, 2023

Maine To Rakha Hai Jannat Apne Shehar Ka Naam

"Maine To Rakha Hai Jannat Apne Shehar Ka Naam"

Maine to rakha hai Jannat apne shehar ka naam,
tum bhi kuch rakh lo apne shehar ka naam!

subah jahan masjid ke aajan se hoti hai,
shaam wahan mandir ke ghanto sang soti hai,

dopahar ko jahan panchi apne sur milate hai,
raat ko wahan chandrama, chakor ke sang aankh ladate hai,

eid par jahan hindu-muslim gale milte hai,
holi par wahan sab saat guziya khate hai,
diwali mein sab apne ghar mein roshani lagate hai,
wahi baisakhi mein sabhi bangara paate hai,

jahan aaj bhi sawan mein jhoole lage dekhai dete hai,
jahan aaj bhi baache mitti ke khilaune banate hai,
jahan aaj bhi sab, bujurgo ko aadab farmate hai,
jahan aaj bhi zamane ki zanjeer ko tod kar heer-ranjha chup-chup kar mila karte hai,

imambara jahan par apni khoobsurati ki kahani khud kehta hai,
charo tarah se saje parko ka jahan mela rehta hai

yeh sab dekh kar gomti nadi bhi itraati hai,
aur mast pavan ke saat haath milakar geet gati hai,
aur kehti hai...
jahan mein kaha aisa nazara dekhne ko milega,
ganga-jamuna sabhiyata ka mail kaha milega,
main to dhan hu is dharti mein apni dhara bhakar,
aisa khushiyon ka sansar kahan dekhne ko milega,

main bhi apne shehar par naaz karta hoon,
isliye to shayad Khuda ki Jannat se uski barabari karta hoon.

Shayad isliye maine rakha hai Jannat apne shehar ka naam...
Shayad isliyeeeeeee... 

#Romil

मैंने तो रखा है जन्नत अपने शहर का नाम 

मैंने तो रखा है जन्नत अपने शहर का नाम
तुम भी कुछ रख लो अपने शहर का नाम... 

सुबह जहां मस्जिद के अज़ान से होती है 
शाम वहां मंदिरों के घंटो संग सोती है 

दोपहर को जहां पंछी अपने सुर मिलाते हैं 
रात को वहाँ चंद्रमा चकोर से आंख लड़ते हैं 

ईद पर जहां हिंदू-मुस्लिम गले मिलते हैं 
होली पर वहां सब साथ गुजिया खाते हैं 
दिवाली में सब अपने घर में रोशनी लगते हैं 
वहीं बैसाखी में सभी भांगड़ा पाते हैं 

जहां आज भी सावन में झूले लगे दिखाई देते हैं 
जहां आज भी बच्चे मिट्टी के खिलौने बनाते हैं 
जहां आज भी सभी बुजुर्गों को अदाब फरमाते हैं 
जहां आज भी जमाने के जंजीरों को तोड़कर हीर-रांझा छुप-छुप कर मिला करते हैं 

इमामबाड़ा जहां पर अपनी खूबसूरती की कहानी खुद कहता है 
चारों तरफ से सजे पार्कों का जहां मेला रहता है

यह सब देखकर गोमती नदी भी इतराती है
और मस्त पवन के साथ हाथ मिलाकर गीत गाती है 
और कहती है... 
जहां में कहां ऐसा नजारा देखने को मिलेगा 
गंगा-जमुनी सभ्यता का मेल कहां मिलेगा 
मैं तो धन हूं इस धरती में अपने अपनी धारा बहाकर 
ऐसा खुशियों का संसार कहां देखने को मिलेगा 

मैं भी अपने शहर पर नाज़ करता हूं 
इसलिए तो शायद खुदा की जन्नत से उसकी बराबरी करता हूं... 

शायद इसलिए मैंने रखा है जन्नत अपने शहर का नाम... शायद इसलिए...

#रोमिल

Wednesday, November 4, 2020

दरख़्त हूँ, थोड़ा सख़्त हूँ...

दरख़्त हूँ
थोड़ा सख़्त हूँ...
हाँ, थोड़ा शख़्त हूँ...
पर तुझे छाँव दूँगा,
ठंडी-हल्की हवाओं के झोंके से तेरी सारी थकान उतार दूँगा,
आ चबूतरे पे मेरे सो जा।
आ पनाह में मेरी सो जा।
मैं तुझे सुकून-आराम दूँगा।

(२)
रोज़ सुबह,
हाथों में अख़बार को रोल किये औऱ चाय से भरा थर्मस लिए,
उसकी क़ब्र पे पहुँच जाता है।
आदत जो थी...
संग सुबह पहली चाय पीना, साथ दुनियादारी की बातें करना,
फ़िर बातें करते-करते किसी बात पर तू तू-मैं मैं कर लेना...
यूँही सुबह की रोज़ शुरुआत करना।

चिड़िया-चिड्डे की तरह चिचियाना,
ज़िंदा होने का एहसास दिलाना...

अब एक बोलता रहता है,
दूसरा क़ब्र में लेटा सुना करता है।
एक तरफ शोर है तो दूसरी तरफ़ ख़ामोशी है,
ज़िन्दगी अब सिर्फ़ आधी ज़िन्दा हैं।

#रोमिल

Tuesday, November 3, 2020

बुखार... ही काफ़ी होता है... दुनिया-जहां बदलने के लिए...

बुखार... ही काफ़ी होता है...
दुनिया-जहां बदलने के लिए...

फ़िर चाहे बीमारी वाला बुखार हो या फिर इश्क़ वाला बुखार...

#रोमिल

Friday, October 30, 2020

शरद पूर्णिमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

शरद पूर्णिमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
हम, सबके प्रसन्न और स्वस्थ जीवन की मनोकामना करते है।

(खीर बनाये, हमें भी जरूर खिलाये 😊)

#रोमिल

मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं

'मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं. 
देश में, सबमें हमेशा भाईचारा क़ायम रहे.
ईद मुबारक!'

#रोमिल

Monday, October 26, 2020

मेरे को हल्के में मत लीजो

वो इंदौरी या हैदराबादी में कहते है ना...

"मेरे को हल्के में मत लीजो"

तात्पर्य: तात्पर्य भी समझा देंगें, जल्दी क्या है, अभी दीवाली दूर है।

#रोमिल

Sunday, October 25, 2020

महानवमी और विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।

विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 
असत्य पर सत्य की जीत के पर्व की शुभकामनाएं।

#रोमिल