Saturday, July 2, 2011

बहुत अजीब होता हैं, दिन-भर आवारागर्दी करना, शाम होते ही घर जाना...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
बहुत अजीब होता हैं रोमिल
दिन-भर आवारागर्दी करना 
शाम होते ही घर जाना...
***
अजीब रस्म हैं दुनिया की रोमिल
तन्हाई में छुप-छुप कर रोना
महफ़िल में मुस्कुराना...

***
मेरी मोहब्बत भी दुनिया के लिए खबर बन गई रोमिल
जैसे किसी बेक़सूर का हादसे में मर जाना...

***
मेरी ज़िन्दगी कुछ इस तरह वीरान कर गया वोह रोमिल
जैसे परिंदों का किसी पेड़ को छोड़ कर उड़ जाना...

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[भालू]▬▬▬

No comments: