Monday, January 13, 2020

बेटा... हमेशा अपने सपने बड़े रखना...

अम्मी कहती थी... 

बेटा... हमेशा अपने सपने बड़े रखना... 
सिर्फ बिस्तर पर सोते ही नहीं रहना... उठो और इस ज़मीन पर चलना, दौड़ना... 

चाँद, तारों की ऊँचाइयों को देखकर घबराना नहीं 
हमेशा उनको पाने की ख्वाइश दिल में रखना... 

जल जाये यह उँगली कोई ग़म नहीं
पर इस सत्य की रोशनी को हमेशा जलाये रखना... 
बेटा... हमेशा सपने बड़े रखना... 

#रोमिल

No comments: