Sunday, July 21, 2013

do aankhein aur hazar khawab sajaye baithi ho

do aankhein aur hazar khawab sajaye baithi ho
tum to pehle se hi bewafai ke saare intezaam kar baithi ho

peela suit, hara duppata, halke lal se hoonth
jaan-e-mann kiske intezaar mein itna beqarar baithi ho 

gamo ke dariya ko khud mein samet lena
is dil ko yeh kaisa samundar banaye baithi ho

hamare tajurbon se kuch faida tum bhi utha lo
.... utho hanso khud par...
toote hue dil ke saath kyon udas baithi ho

aur

Romil, aao yeh mohabbat hai ise dono nibhaye
zamane ke darr se kyon khawaishein dabaye baithi ho.

#Romil

दो आंखें और हजार ख्वाब सजाए बैठी हो 
तुम तो पहले से ही बेवफाई के सारे इंतजाम कर बैठी हो

पीला सूट, हरा दुपट्टा, हल्के लाल से होंठ... 
जानेमन किसके इंतजार में इतना बेकरार बैठी हो... 

गमों के दरिया को खुद में समेट लेना 
इस दिल को यह कैसा समुद्र बनाएं बैठी हो... 

हमारे तजुर्बे से कुछ फायदा तुम भी उठा लो... 
...उठो हंसो खुद पर... 
टूटे हुए दिल के साथ क्यों उदास बैठी हो... 

और 

रोमिल, आओ यह मोहब्बत है इसे दोनों निभाएं 
जमाने के डर से क्यों ख्वाईशें दबाये बैठी हो...

#रोमिल

Ishq ki mujhse baat na karo

Ishq ki mujhse baat na karo
ki mera beta jawan ho gaya hai.

Yeh diye to mere hi hai
bas roshani par haq kisi gair ka ho gaya hai.

Yeh majboori, yeh bebasi tumhein main samjha nahi sakti
bas itna samjho koi khud hi ke usulon mein qaid ho gaya hai.

aur

Kal tere pass hi aana hai mujhe... yeh vaada kaise karu?
Romil, jiska aaj hi kahi gum ho gaya hai.

Friday, July 19, 2013

Yunh patang ban udana band kar do

Yunh patang ban udana band kar do
Beti jawan ho rahi hai
Tum ab apni nazarein sharif kar lo.

Gali-kuchon mein badh gai hai roshani itni
Tum ab apni tanhaiyan kam kar lo.

Mana ki ab chehare se jawan nahi rahi tum
Magar dil ko to baccha kar lo.

aur

Yeh Romil tumpar pehle hi mar-mita hai,
Ab tum bhi usko pasand kar lo.

#Romil

यूँ पतंग बन उड़ना बन्द कर दो
बेटी जवां हो रही है
तुम अब अपनी नज़रें शरीफ़ कर लो...

गली-कुचों में बढ़ गई है रोशनी इतनी
तुम अब अपनी तन्हाइयां कम कर लो...

माना की अब चेहरे से जवान नहीं रही तुम
मगर दिल को तो बच्चा कर लो...

और

यह रोमिल तुमपर पहले ही मर-मिटा है,
अब तुम भी उसको पसंद कर लो...

#रोमिल

tasveer

dp par tasveer bacche si laga rakhi hai usne
aye khuda kaash uska dil bhi bacche sa hota.

#Romil

डीपी पर तस्वीर बच्चे सी लगा रखी है उसने
ए ख़ुदा, काश उसका दिल भी बच्चे सा होता...

#रोमिल

Tuesday, January 10, 2012

आ कहीं एक नई दुनिया बनाये हम

आ कहीं एक नई दुनिया बनाये हम
अपनी खुशियों से उसको सजाये हम
तू मेरे पास रहे, मेरे खुदा
मैं तेरे पास रहूँ, मेरे खुदा...
आ कहीं एक नई दुनिया बनाये हम...
***
चाँद, तारों से सजे आसमान में
बर्फ से बना हमारा एक घर हो
साथ रंगों से सजे इन्द्रधनुष में
हम तुम साथ-साथ झूलते हो...
आ कहीं एक नई दुनिया बनाये हम
अपनी खुशियों से उसको सजाये हम
तू मेरे पास रहे, मेरे खुदा
मैं तेरे पास रहूँ, मेरे खुदा...
आ कहीं एक नई दुनिया बनाये हम...
***
फूलों की सेज पर लेटे रहे
तेरी जुल्फों की घनी साये में सोये हम
मेरी बाहों की पनाहों में तेरी ज़िन्दगी बीते
तेरी आँखों में खोये रहे हम
तू मेरे पास रहे, मेरे खुदा
मैं तेरे पास रहूँ, मेरे खुदा...
आ कहीं एक नई दुनिया बनाये हम...
रोमिल... आ कहीं एक नई दुनिया बनाये हम...

#रोमिल

Monday, January 9, 2012

रुख से हटा के बालों को, दर्द-ए-दिल दे दिया, हम दिलवालों को...

आज कल हमारे अवध (लखनऊ) का मौसम कुछ मस्ताना हैं...

रुख से हटा के बालों को
दर्द-ए-दिल दे दिया, हम दिलवालों को...
~
हल्की-हल्की बारिश की बूंदों में
जो उसने मुडकर देखा हम मनचलों को..

दूर तक देखती रही मेरी नज़रे
उस जाने वाले को...
~
हल्के से उसके दामन के इशारे ने
एक और उलझन दे गया मेरे ख़्वाबों को
मेरे ख्यालों को...
~
प्यारी से मुस्कुराहट उसकी, मुझे यह तो समझा गई
मेरी तड़पती नज़रों का कुछ तो असर हुआ हैं हुस्नवाले को...
~
रुख से हटा के बालों को
दर्द-ए-दिल दे दिया, हम दिलवालों को...

#रोमिल

Sunday, January 8, 2012

मैं रिश्ता जिससे तोड़ देता हूँ तो तोड़ देता हूँ

मैं रिश्ता जिससे तोड़ देता हूँ तो तोड़ देता हूँ
जिसका साथ छोड़ देता हूँ तो छोड़ देता हूँ...
मोहब्बत ही नहीं
मैं तो नफरत भी
बड़ी ईमानदारी के साथ करता हूँ...

{{उनके लिखे खतों कि मैं कस्तियाँ बना लेता हूँ
जब शैलाब आएगा मोहब्बत का मेरे शहर में तो बहुत काम आएगी}}

मैं रिश्ता जिससे तोड़ देता हूँ तो तोड़ देता हूँ
जिसका साथ छोड़ देता हूँ तो छोड़ देता हूँ...
मोहब्बत ही नहीं
मैं तो नफरत भी
बड़ी ईमानदारी के साथ करता हूँ...

दिल तो कहता हैं की उसको पैगाम लिखूं
मैं साहिल-ए-रेत पर पैगाम लिख आता हूँ...
सागर भी मेरी तरह हैं जिद्दी
वो बिगाड़ता चला जाता हैं
मैं लिखता चला जाता हूँ....
मैं रिश्ता जिससे तोड़ देता हूँ तो तोड़ देता हूँ
जिसका साथ छोड़ देता हूँ तो छोड़ देता हूँ...

अक्सर लोग कहते हैं
मैं रास्तों में साथ देता नहीं
हर मंजिल से पहले ही रिश्ता तोड़ देता हूँ...
मेरा घर हैं कच्ची सड़क पर
मैं पक्की सड़क का रास्ता छोड़ देता हूँ...

रोमिल, मैं रिश्ता जिससे तोड़ देता हूँ तो तोड़ देता हूँ
जिसका साथ छोड़ देता हूँ तो छोड़ देता हूँ...

#रोमिल