Friday, July 29, 2011

कभी हम पर भी यकीन दिखाया करो!

दिल में कोइए बात हो तो बताया करो
आंसू को अकेले मत बहाया करो
यूँ तो दुनियाभर पर यकीन करते हो तुम रोमिल
कभी हम पर भी यकीन दिखाया करो!

Thursday, July 28, 2011

तेरी पत्थर की मूर्ति बनाऊ, तेरी पूजा करू...

तेरी पत्थर की मूर्ति बनाऊँ
तेरी पूजा करूँ...
दिन-रात जपु नाम तेरा
तेरा पैर धो-धो पियूँ
तेरी पत्थर की मूर्ति बनाऊँ
तेरी पूजा करूँ...
~
प्यार के फूलों से सजाऊँ तुझे
खुशियों के रंग लगाऊँ तुझे
आरती उतारू सुबह-शाम तेरी
तेरी पूजा करूँ...
तेरी पत्थर की मूर्ति बनाऊँ
तेरी पूजा करूँ...
~
दुनिया के तानो की मुझे कोई परवाह नहीं अब रोमिल
मैं तो हूँ पुजारी तेरा यह सबको बताऊँ
प्यार होगा अमर मेरा
दुनिया को दिखलाऊँ
तेरी पत्थर की मूर्ति बनाऊँ
तेरी पूजा करूँ...

#रोमिल

Wednesday, July 27, 2011

तुम ठीक ही कहती हो...

तुम मुझे कायर कहती हो
तुम ठीक ही कहती हो...
~
जो पल हमने साथ बीताये वो जाया गए
तुम ठीक ही कहती हो...
~
मैं तो हूँ तकदीर के हाथों का खिलौना
तुम ठीक ही कहती हो...
~
जिसने जैसा चाहा सजने के लिए मैं वैसा सज गया
जो मिला खाने को वही खा लिया
जहाँ कहाँ सोने के लिए मैं वही सो गया
मेरा खुद का कोई रंग-रूप नहीं
तुम ठीक ही कहती हो...
~
जो चीज़ मैं चाहूँ वो पा नहीं सकता हूँ
अपनी मोहब्बत का इज़हार भी सर-ए-बाज़ार नहीं कर सकता हूँ
न मेरी कोई आरज़ू हैं
न मेरा कोई सपना हैं
मैं तो एक खिलौना हूँ
जो जितनी चाभी भरे मैं उतना ही चलता हूँ
तुम ठीक ही कहती हो रोमिल...
मैं तो एक कायर हूँ
तुम ठीक ही कहती हो रोमिल...

#रोमिल

Monday, July 25, 2011

सहमा सहमा हर लम्हा सा लगता है

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
सहमा-सहमा हर लम्हा सा लगता है
तेरे बिना सब कुछ भीखरा सा लगता है...

एक पल देख लूं उसे तो जी उठूंगा
भुझती हुई आँखों को यह एहसास सा लगता है...

और कुछ नहीं हासिल हुआ उम्र के तजुर्बे से मुझे
दो वक़्त की रोटी के लिए आदमी देश-विदेश भटकता है…

कल पूछ बैठा कोई मुझसे तस्वीर तेरी देखकर
तेरा इससे कोई दर्द का रिश्ता लगता है...

(⁀‵⁀) .
.`⋎´

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Sunday, July 24, 2011

ए दुनिया वालों तुम मेरी तकदीर पर हंस लो

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
दीवार पर लटकी हुई बदसूरत तस्वीर पर हंस लो
ए दुनिया वालों तुम मेरी तकदीर पर हंस लो
================================
धोखा खाना तो मेरी आदत है
तुम मेरी झूठी मुस्कराहट पर हंस लो
ए दुनिया वालों तुम मेरी तकदीर पर हंस लो
================================
आशियाना बनाना तो मेरा ख़्वाब था
तुम मेरे ख़्वाबों की नुमाइश पर हंस लो
ए दुनिया वालों तुम मेरी तकदीर पर हंस लो
================================
अपने यार के वादों पर मैं आज भी यकीन करता हूँ
तुम मेरे वादों की ज़ंजीर पर हंस लो 
ए दुनिया वालों तुम मेरी तकदीर पर हंस लो
================================
अपने यार को मैं रब समझा करता हूँ
तुम मेरी इबादत पर हंस लो
ए दुनिया वालों तुम मेरी तकदीर पर हंस लो
================================
(⁀‵⁀) .
.`⋎´

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Saturday, July 23, 2011

कल रात

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
कल रात कमरे में गया तो बैठे-बैठे कुर्सी पर सोचने लगा यह...
बिस्तर की चादर में पहले जैसी शिलवठे नहीं पड़ती
तुम्हारे टूटे हुए बाल भी कही बिस्तर पर अब नज़र नहीं आते
तकिये पर तुम्हारी लिपिस्टिक के निशाँ बिगड़ चुके हैं
अब तकिया तुम्हारे बालों के टपकते हुए पानी से भीगता भी नहीं
मेज़ पर रखा हुआ तुम्हारा चश्मा कहीं दिखाई नहीं देता अब
जग में अब कोइए पानी भर के बिस्तर के सिरहाने नहीं रखता
कई दिन से किताबों पर धूल जमा हुई हैं, अब कोइए इन किताबों के पन्ने पलटता भी नहीं
कल रात कमरे में गया तो बैठे-बैठे कुर्सी पर सोचने लगा यह...
(⁀‵⁀) .
.`⋎´

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Friday, July 22, 2011

सुना हैं

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
सुना हैं तुम मोहब्बत कर रहे हो
मेरी जान यह क्या क़यामत कर रहे हो...
~
ज़ख़्मी दिल के साथ फिर खेल रहे हो
मिट्टी का घर हैं
मेरी जान बरसात के साथ क्यों दुश्मनी कर रहे हो...
~
सुकून से सोया करते थे तुम रातों में
क्यों मेरी जान अपनी रातें ख़राब कर रहे हो...
~
टुकडे-टुकडे पहले ही हो चुका हैं दिल तुम्हारा रोमिल,
क्यों मेरी जान इसे ख़ाक में मिला रहे हो...
~
सुना हैं तुम मोहब्बत कर रहे हो
मेरी जान यह क्या क़यामत कर रहे हो...

(⁀‵⁀) .
.`⋎´

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬