Friday, May 6, 2011

अनजाना चेहरा...

अनजाना चेहरा

एक चेहरा हमेशा मेरी आँखों के सामने परछाई बना रहता है,
उस हसीं चेहरे पर मैं अपना नाम लिखना चाहता हूँ...

निगाहें उसकी,
ख़ामोशी में भी बातें किया करती है,
वोह हसीं चेहरा हमेशा ग़ज़ल कहता है...

शोख़ लम्हों को भी, दिल में उतार लेता है,
वोह हसीं चेहरा बारिश में धुंधला-धुंधला दिखता है...

फूल भी उसके सामने कुछ न होगा,
वोह हसीं चेहरा तो खुद गुलाब कहलाता है...

बहुत दूर है मुझसे, कभी रोशनी में मुझे दिखता नहीं रोमिल,
वोह अनजाना चेहरा मगर मेरे मन के  दर्पण में रहता है...

#रोमिल

Thursday, May 5, 2011

बड़ा नसमझ है

अंधेरों में उजाले ढूढता है
बड़ा नसमझ है गुज़रे ज़माने ढूंढता है

ग़मों की गलियों में रहता है 
बड़ा नसमझ है ख़ुशी के खजाने ढूंढता है

मुक़द्दर ही रहा है जिसका कसूरवार
बड़ा नसमझ है हाथों में तकदीर की लकीर ढूंढता है

भला इस ज़माने में कौन किसका होता है रोमिल 
बड़ा नसमझ है अजनबियों में रिश्ते ढूंढता है...

#रोमिल

Tuesday, May 3, 2011

मैं भी खुशनसीब होता

मैं भी खुशनसीब होता
दो घडी के लिए साथ जो आपका होता
मैं भी खुशनसीब होता...

गम की बगिया में खुशियों के फूल खिलते
बिछडे हुए गर दो प्रेमी किसी गली में मिलते
चेहचहाता यह गगन सारा 
महक उठता यह चमन सारा
दो घडी के लिए साथ जो आपका होता
मैं भी खुशनसीब होता...

बारिश में भीग जाते जो तुम
किसी मुन्देरी के नीचे जो होते हम तुम
मेरा कोट तेरे बदन को धक् रहा होता
दो घडी के लिए साथ जो आपका होता
मैं भी खुशनसीब होता...

रेत पर छपे होते जो पाँव के निशान तेरे
समुन्दर में लहरों का  उमड़ना होता
हवाओ में उडाता जो दुपट्टा तेरा
मेरे कदमो में पड़ा होता...
दो घडी के लिए साथ जो आपका होता
मैं भी खुशनसीब होता रोमिल...



Monday, May 2, 2011

Humne Tujhko Pyar Kiya Hain Jitana, Kaun Karega Itana

Humne tujhko pyar kiya
Humne tujhko pyar kiya hai jitna
kaun karega itna
kaun karega itna
Humne tujhko pyar kiya hai jitna
kaun karega itna
kaun karega itna

Tune humpar laakh zafaa ki
humne ada hi samjhi
tujhse koyi bhool huyi to
apni khata hi samjhi
saamne tere yuun hans hans ke
saamne tere yuun hans hans ke
lutate rahe hum jitna
kaun lutega itna
kaun lutega itna
Humne tujhko pyar kiya hai jitna
kaun karega itna
kaun karega itna

pyaar pe mere naaz tumhe tha,
yaad karo wo nazaaraa
haath pe apne likh lete the,
jab tum naam hamara
teri ada ke bholepan pe
teri ada ke bholepan pe
mitate rahe hum jitna
kaun mitega itna
kaun mitega itna
humne tujhko pyar kiya hai jitna,
kaun karega itna
kaun karega itna

Sunday, May 1, 2011

Hum Tujhse Mohabbat Karke Sanam - Awaara (1951)

Hum tujhse mohabbat karke sanam - 2 
Rote bhi rahe, hanste bhi rahe - 2 

Khush hoke sahe ulfat ke sitam - 2 
Rote bhi rahe, hanste bhi rahe - 2 

Hai dil ki lagi kya tujhko khabar 
Ek dard utha tharaayi nazar - 2 

tharaayi nazar 

Khaamosh the hum 
Khaamosh the hum is gham ki kasam 
Rote bhi rahe, hanste bhi rahe - 2 

Yeh dil jo jala ek aag lagi 
Aansu jo bahe barsaat hui - 2 
barsaat hui 

Baadal ki tarah 
Baadal ki tarah aawaara the hum 
Rote bhi rahe, hanste bhi rahe - 2 

Hum tujhse mohabbat karke sanam - 2 
Rote bhi rahe, hanste bhi rahe - 2

आँखें भिगो लेने दो फिर सो जायूँगा

आँखें भिगो लेने दो फिर सो जायूँगा
थोडा सा रो लेने दो फिर सो जायूँगा...

कागज़ पर बना लूं उसकी तस्वीर फिर सो जायूँगा
दो-चार शिकवे उसको सुना लूं फिर सो जायूँगा...

पुराने ज़ख्मो को कुरेद लेने दो फिर सो जायूँगा
उसकी यादों में गिरफ्तार हो लेने दो फिर सो जायूँगा...

दरवाज़ों को खुला छोड़ दूं उसके इंतज़ार में फिर सो जायूँगा
रोमिल आज फिर उसके लौट आने का भ्रम दिल को दिला लूं फिर सो जायूँगा...

खवाइश

चाँद को पाने की खवाइश तो सब रखते है रोमिल,
 मगर हम चाँद की गोद में सोना चाहते है!