Saturday, June 4, 2011

taana marna seekha hai kahan se...

main toh uski ada par aaj bhi fanaa hoon romil
na jaane usne taana marna seekha hai kahan se...

#Romil

मैं तो उसकी अदा पर आज भी फ़ना हूँ रोमिल
ना जाने उसने ताना मारना सीखा हैं कहाँ से...

#रोमिल

Monday, May 30, 2011

matti se rishte bhulaye nahi jaate

"matti se rishte bhulaye nahi jaate
kuch riwaz aise hote hai jo tode nahi jaate

insan chahe jitna bhi aagey chale jaye romil
kuch pairon ke nisaan reh jaate hai, jo mitaye nahi jaate"

#Romil

मिट्टी के रिश्ते भुलाए नहीं जाते 
कुछ रिवाज ऐसे होते हैं जो थोड़े नहीं जाते... 

इंसान चाहे जितना भी आगे चले जाए रोमिल 
कुछ पैरों के निशान रह जाते हैं, जो मिटाए नहीं जाते...

#रोमिल

Friday, May 27, 2011

tamasha khud zindagi ko tumne bana rakha hai...

tamasha khud zindagi ko tumne bana rakha hai
ishq ka ajeeb sa khel, khel rakha hai
ajab hai tumhari chahatein romil
jisko dost
usi ko apna dushman bana rakha hai...

#Romil

तमाशा ख़ुद जिंदगी जो तुमने बना रखा है 
इश्क़ का अजीब सा खेल, खेल रखा है 
अज़ब है तुम्हारी चाहते रोमिल 
जिसको दोस्त 
उसी को अपना दुश्मन बना रखा है...

#रोमिल

safar ki kahani

badi ajeeb hai apne safar ki kahani romil
jis raste par bhi chalo
tum ussi raste par aakar mil jaate ho !!!

#Romil

बड़ी अजीब है अपने सफ़र की कहानी रोमिल 
जिस रास्ते पर भी चलो 
तुम उसी रास्ते पर आकर मिल जाते हो...

#रोमिल

waqt

use mere hisse ka waqt nikalna padta hai Romil
ek hum hai jo har waqt uske naam se guzarte hai...

#Romil

उसे मेरे हिस्से का वक्त निकालना पड़ता है रोमिल 
एक हम हैं जो हर वक्त उसके नाम से गुजारते हैं...

#रोमिल

Wednesday, May 25, 2011

मोहब्बत की बस्तियां जलाने के लिए

मोहब्बत की बस्तियां जलाने के लिए 
मेरे शहर में अब भी कुछ लोग है 
शाख से परिंदों को उड़ाने के लिए...

खता एक की
सजा पूरी कायनात के लिए - २ 
मेरे शहर में अब भी कुछ लोग है 
चिंगारी को आग बनाने के लिए...

मंदिर, मस्जिद की लड़ाई, लड़ाने के लिए 
मेरे शहर में अब भी कुछ लोग है 
जात-पात की दीवार बनाने के लिए...

ईमानदारी की बूँद-बूँद को मिटाने के लिए 
मेरे शहर में अब भी कुछ लोग है रोमिल 
पानी में भ्रष्टाचार का ज़हर मिलाने के लिए...

#रोमिल

Tuesday, May 24, 2011

Inaam...

zindagi lutakar tera naam paya hai
romil maine bhi wafa mein kya inaam paya hai...

#Romil

जिंदगी लूटाकर तेरा नाम पाया है 
रोमिल मैंने भी वफ़ा में क्या इनाम पाया है... 

#रोमिल

dunia ke sawalon ne

dunia ke sawalon ne aisa uljaya ki fir sulajh na paya romil
tere-mere rishte ka koi bhi jawab na nikal paya...

#Romil

दुनिया के सवालों ने ऐसा उलझाया की फिर सुलझ ना पाया रोमिल 
तेरे-मेरे रिश्ते का कोई भी जवाब ना निकल पाया...

#रोमिल

गले में बाहें डाल कर मना लेती है

गले में बाहें डालकर मना लेती है 
मेरे गुस्से को पल भर में भगा देती है
खुदा जाने यह हुनर उसने सीखा है कहाँ से रोमिल
गोद में सुलाकर सारे ग़म भुला देती है...

#रोमिल

Sunday, May 15, 2011

मरने के बाद

मरने के बाद भी उसका चेहरा-ए-नूर न देख सका रोमिल
वाह रे मेरे रब उसका पर्दा करना बड़ा कमाल का था...
***
सोचा था कि उसको अपना हमसफ़र बनायेंगे रोमिल 
पता न था उसे तो हमारा रब बनने की चाह थी...
***
इस ज़िन्दगी में तो उसको भूल पाना नामुमकिन हैं रोमिल
मौत के बाद क्या होगा यह देखा जायेगा...

#रोमिल

Saturday, May 14, 2011

मोहब्बत-ए-फ़रिश्ता

मुझसे बिछड़ा और उफ्फ़ तक न की उसने रोमिल,
उसका हमसफ़र कोई मोहब्बत-ए-फ़रिश्ता ही होगा...

#रोमिल

Wednesday, May 11, 2011

कत्ल करके मेरा

कत्ल करके मेरा वो कुछ इस तरह मिलता है रोमिल 
जैसे तूफ़ान के बाद सन्नाटा मिलता है!

#रोमिल

Tuesday, May 10, 2011

yeh kaha mere mehboob jaisa hai...

Yeh alag baat hai iska ehsaas uske jaisa hai
magar hu-ba-hu yeh kaha mere mehboob jaisa hai...

mere gunn jaisa hai...

#Romil

यह अलग बात है इसका एहसास उसके जैसा है 
मगर हू-ब-हू यह कहां मेरे महबूब जैसा है... 

मेरे गुन जैसा है...

#रोमिल

Monday, May 9, 2011

क़ाश

मेरे शहर का मौसम इतना बेरुखा नहीं होता,
क़ाश, आप जैसा कोई मेरे शहर में होता.

मुझे सपनो से मोहब्बत नहीं होती,
क़ाश, आप जैसे का दीदार होता.

हुस्न वाले तो बहुत है मेरे शहर में,
क़ाश, आप जैसा कोई दिलवाला होता.

किसी को नज़रे उठाकर अब मैं देख नहीं सकता,
खुदा कसम,
क़ाश, मेरी नजरों में आपका सपना नहीं होता.

मेरे शहर का मौसम इतना बेरुखा नहीं होता रोमिल,
क़ाश, आप जैसा कोई मेरे शहर में होता !!!

#रोमिल

Sunday, May 8, 2011

रूह से रूह की मोहब्बत होगी

"न मिल सके इस जहाँ में तो क्या,
उस जहाँ में तुझसे मुलाक़ात होगी,

न हो सके तू मेरी इस जहाँ में तो क्या,
उस जहाँ में तू मेरी होगी,

रब के सामने तुझे अपना बनाना है मुझे रोमिल,
न मिल सके यह जिस्म तो क्या,
उस जहाँ में रूह से रूह की मोहब्बत होगी"

#रोमिल

Saturday, May 7, 2011

मैं अपनी हर ख़ुशी को गम का लिबाज़ पहना सकता हूँ...

"न मैं तेरे लिए ताजमहल बना सकता हूँ,
न मैं तेरे लिए दौलत का महल बना सकता हूँ,
जान भी नहीं दे सकता मैं मुहब्बत में तेरे लिए,
क्योंकि मैं अपनी मुहब्बत का मजाक नहीं बना सकता हूँ,
बस सजा यही होगी मेरी रोमिल,
तड़पता रहूँ तेरी मुहब्बत में,
मैं अपनी हर ख़ुशी को गम का लिबाज़ पहना सकता हूँ..."

#रोमिल

Friday, May 6, 2011

अनजाना चेहरा...

अनजाना चेहरा

एक चेहरा हमेशा मेरी आँखों के सामने परछाई बना रहता है,
उस हसीं चेहरे पर मैं अपना नाम लिखना चाहता हूँ...

निगाहें उसकी,
ख़ामोशी में भी बातें किया करती है,
वोह हसीं चेहरा हमेशा ग़ज़ल कहता है...

शोख़ लम्हों को भी, दिल में उतार लेता है,
वोह हसीं चेहरा बारिश में धुंधला-धुंधला दिखता है...

फूल भी उसके सामने कुछ न होगा,
वोह हसीं चेहरा तो खुद गुलाब कहलाता है...

बहुत दूर है मुझसे, कभी रोशनी में मुझे दिखता नहीं रोमिल,
वोह अनजाना चेहरा मगर मेरे मन के  दर्पण में रहता है...

#रोमिल

Thursday, May 5, 2011

बड़ा नसमझ है

अंधेरों में उजाले ढूढता है
बड़ा नसमझ है गुज़रे ज़माने ढूंढता है

ग़मों की गलियों में रहता है 
बड़ा नसमझ है ख़ुशी के खजाने ढूंढता है

मुक़द्दर ही रहा है जिसका कसूरवार
बड़ा नसमझ है हाथों में तकदीर की लकीर ढूंढता है

भला इस ज़माने में कौन किसका होता है रोमिल 
बड़ा नसमझ है अजनबियों में रिश्ते ढूंढता है...

#रोमिल

Tuesday, May 3, 2011

मैं भी खुशनसीब होता

मैं भी खुशनसीब होता
दो घडी के लिए साथ जो आपका होता
मैं भी खुशनसीब होता...

गम की बगिया में खुशियों के फूल खिलते
बिछडे हुए गर दो प्रेमी किसी गली में मिलते
चेहचहाता यह गगन सारा 
महक उठता यह चमन सारा
दो घडी के लिए साथ जो आपका होता
मैं भी खुशनसीब होता...

बारिश में भीग जाते जो तुम
किसी मुन्देरी के नीचे जो होते हम तुम
मेरा कोट तेरे बदन को धक् रहा होता
दो घडी के लिए साथ जो आपका होता
मैं भी खुशनसीब होता...

रेत पर छपे होते जो पाँव के निशान तेरे
समुन्दर में लहरों का उमड़ना होता
हवाओ में उडता जो दुपट्टा तेरा
मेरे कदमो में पड़ा होता...
दो घडी के लिए साथ जो आपका होता
मैं भी खुशनसीब होता रोमिल...

#रोमिल

Sunday, May 1, 2011

आँखें भिगो लेने दो फिर सो जाऊँगा...

आँखें भिगो लेने दो फिर सो जाऊँगा
थोडा सा रो लेने दो फिर सो जाऊँगा...

कागज़ पर बना लूं उसकी तस्वीर फिर सो जाऊँगा
दो-चार शिकवे उसको सुना लूं फिर सो जाऊँगा...

पुराने ज़ख्मो को कुरेद लेने दो फिर सो जाऊँगा
उसकी यादों में गिरफ्तार हो लेने दो फिर सो जाऊँगा...

दरवाज़ों को खुला छोड़ दूं उसके इंतज़ार में फिर सो जाऊँगा
रोमिल आज फिर उसके लौट आने का भ्रम दिल को दिला लूं फिर सो जाऊँगा...

#रोमिल

ख्वाइश...

चाँद को पाने की ख्वाइश तो सब रखते है रोमिल,
 मगर हम चाँद की गोद में सोना चाहते है !

#रोमिल

Thursday, April 28, 2011

हम उनसे मिले मगर कुछ कह नहीं पाए...

हम उनसे मिले मगर कुछ कह नहीं पाए
आँखों में आंसू भरे थे मगर रो नहीं पाए...

लोग पूछते रहे मेरी बर्बाद-ए-ज़िन्दगी की वजह
हम चुप रहे 
मगर किसी से कुछ कह न पाए...

मैं सोचता था वो मेरे हर गम में देगी साथ मेरा रोमिल   
मगर वो मेरी ख़ुशी में भी साथ दे न पाए...

कोरा कागज़ लिफाफे में रखकर उनको भेज दिया
मगर मेरी ज़िन्दगी के राज को वो समझ न पाए...

हम उनसे मिले मगर कुछ कह नहीं पाए...

#रोमिल

Wednesday, April 27, 2011

चलो किसी रोज़ हमतुम मुकम्मल हो जाये

चलो किसी रोज़ हमतुम मुकम्मल हो जाये 
इश्क में ऐसे रोये की पाक हो जाये...

घडी दो घडी का साथ ही काफी है रोमिल 
जो उसकी नज़रों में हम उतर जाये...

बस एक बार उसके लफ़्ज़ों से मोहब्बत के शब्द सुन ले रोमिल
फिर चाहे हम खुदा के घर चले जाये...

#रोमिल

Monday, April 25, 2011

ताश के पत्ते

ताश के पत्ते की तरह 
खेला हैं वो मेरी ज़िन्दगी से रोमिल... 
जीता तब भी महफ़िल में छोड़ गया 
हारा तब भी मुझको वही फेंक गया...

#रोमिल

Saturday, April 23, 2011

इससे बड़ी और क्या बंदगी होगी!

रोमिल, मैं हर ज़ख्म को तेरी रहमत समझ लेता हूँ 
इससे बड़ी और क्या बंदगी होगी!

#रोमिल

Friday, April 22, 2011

नमाज़े इस तरह अदा करता हूँ मैं...

रोमिल, इश्क की मस्जिद बनाई है मैंने
हर पत्थर पर तेरा नाम लिखा है मैंने
रोज़ उसमे तेरी इबादत करता हूँ मैं
नमाज़े इस तरह अदा करता हूँ मैं... 

Thursday, April 21, 2011

कुछ नहीं हासिल होता

उसकी मौत के बाद तुमको यह पता चल गया होगा रोमिल
कुछ नहीं हासिल होता किसी को बर्बाद करने में...

#रोमिल

Wednesday, April 20, 2011

दिल में मलाल तो बस इस बात का रह गया

दिल में मलाल तो बस इस बात का रह गया रोमिल 
ज़िन्दगी लुटाई तो एक बेवफा के लिए...

#रोमिल

Tuesday, April 19, 2011

कौन किसका होता हैं...

कौन किसका होता हैं...
सूख जाये अगर फूल तो पेड़ भी गिरा देता हैं
कौन किसका होता हैं...
~~~
जाने वाला तो दुनिया छोड़ कर चला जाता हैं 
रोने वाला दो दिन बाद भूल जाता हैं 
कौन किसका होता हैं...
~~~
यह जवानी भी दो-चार घड़ी साथ देती हैं
फिर बुढ़ापे की दहलीज़ पर दम तोड़ देती हैं 
कौन किसका होता हैं...
~~~
जब तक दिल बहलाना हो तो लोग इश्क करते हैं रोमिल  
जब दिल भर जाता हैं तो हमसफर भी साथ छोड़ देता हैं
कौन किसका होता हैं...

#रोमिल

Monday, April 18, 2011

कोइए फूल, खिले बिना ही टूट गया

कोइए फूल, खिले बिना ही टूट गया 
कोइए खवाब पूरा हुआ बिना ही रह गया 
हम बेगानों से कुछ इस तरह मिले कि 
अपनों से रिश्ता ही टूट गया...
रात की डोली में कुछ ऐसे सवार हुए 
सवेरे से हाथ ही छूट गया 
जाए तो अब जाए किदर रोमिल  
रास्ते में तन्हा खड़े हैं 
कारवां से नाता ही टूट गया...

Sunday, April 17, 2011

फूल रास्ते पर बिखरे हुए नहीं देखे जाते...

फूल रास्ते पर बिखरे हुए नहीं देखे जाते
किसी की भी आँखों में आंसू के समुन्दर नहीं देखे जाते...
***
सालों बीत गए हैं 
उसकी एक भी खबर नहीं मिली रोमिल 
क्या जुदा होने के बाद 
हालचाल भी नहीं पूछे जाते...

#रोमिल

Saturday, April 16, 2011

वक़्त के तराजू

वक़्त के तराजू से किसी का दर्द नहीं तौला जाता रोमिल 
जितना दर्द मिलता है वो शख्स उतना मुस्कुराता चला जाता...

#रोमिल

ख़त

कहते फिरते हो भूल गया हूँ मैं उसको रोमिल,
रात में चिरागों में चुप-चुप कर जो ख़त पढ़ते हो वोह किसके हैं...

#रोमिल अरोरा

Friday, April 15, 2011

GURU DUTT SPEAKS FOR MALA SINHA - MOVIE PYAASA

"Jab Hum Chale To Saaya Bhi Apna Na Saath De
Jab Tum Chalo Zameen Chale, Aasmaan Chale
Jab Hum Ruke To Saath Ruke Shaam-E-Bebasi
Jab Tum Ruko Bahaar Ruke, Chandani Ruke" 

अलविदा

मेरे ख़त पढ़कर शायद वोह रो पड़ती होगी रोमिल 
मैंने उसको अभी तक अलविदा भी नहीं लिखा!

Thursday, April 14, 2011

इबादत...

मैं और उसको भूल जाऊं 
कैसी बातें करते हो रोमिल?
सूरत तो रब की भी नहीं देखी 
इबादत के लिए उसका नाम ही काफी हैं...

#रोमिल

खैरात...

रोमिल फकीर हूँ, बड़ी आस लेकर तेरे दर पर आया हूँ
खैरात समझ कर ही दे दे मुहब्बत की भीख मुझे...

#रोमिल

Tuesday, April 12, 2011

रिश्ता

यह कह कर उससे रिश्ता तोड़ दिया था मैंने रोमिल
दिल के हाथों मजबूर हूँ
दिल के हाथों बिका नहीं हूँ...

#रोमिल

Monday, April 11, 2011

मजबूर

दो रोटी का चाहतदार था वो
भूख से गिरफ्तार था वो  
गुनहगार नहीं 
चोर नहीं 
रोमिल हालातों से मजबूर था वो

#रोमिल

Sunday, April 10, 2011

सितम

करीब से गुज़र जाती है मगर बात नहीं होती
सितम भी ऐसे करती है जिसकी कोई मिसाल नहीं होती
वो तो सो जाते है तकिये से लिपटकर रोमिल
एक हम है जो उनके खवाबो में जागते रहते है अपनी मोहब्बत की कभी रात नहीं होती!

#रोमिल

Saturday, April 9, 2011

रूह-ए-मोहब्बत

उफ़ उसकी बेरुखी ने इस कदर मेरे दिल में सन्नाटा फैला दिया 
वोह पास से गुज़ारा एक आहट न सुनाई दिया...

क़दमों में बांध रखी थी उसने आंसू की ज़ंजीर
मुझको कभी आंसू के समुंदर में उतरने न दिया...

औरों के डर से उसने कर लिया मुझसे किनारा
दुनिया में मुझे बदनाम होने न दिया...

उसे बेवफा कहूँ तोह कैसे कहूँ रोमिल
रूह-ए-मोहब्बत में उनसे मुझे पाक कर दिया...

Friday, April 8, 2011

मुझे उस शख्स से रूठना नहीं आता

मुझे उस शख्स से रूठना नहीं आता
रिश्ता तोड़ना, बिखराना नहीं आता...

माना की वो अपना घर छोड़कर चला गया है रोमिल
मेरे घर का मसला है
किसी दूसरे के घर बैठकर सुलझाना नहीं आता...

#रोमिल

Thursday, April 7, 2011

तुम लौट कर आने का तकल्लुफ मत करना

तुम लौटकर आने का तकल्लुफ़ मत करना
मैं आऊँगा तुम्हारे पास यह वादा करता हूँ...

तुम मोहब्बत-ए-सफ़र में बनाते जाना अपने क़दमों के निशान
मैं उन क़दमों पर चलकर आऊँगा यह वादा करता हूँ...

जितनी बिताई है तुमने तन्हा रातें मेरे बिना 
उन रातों को फिर से महकाऊँगा यह वादा करता हूँ...

जो ग़लतफहमी थी हमारे-तुम्हारे बीच
जो मसले हमारे तुम्हारे बीच उलझे थे 
रोमिल उनको सुलझाऊंगा यह वादा करता हूँ...

#रोमिल

Wednesday, April 6, 2011

मैं...

उसे खोकर भी खोया नहीं हूँ मैं
रोमिल उसके जनाज़े से लिपटकर रोया नहीं हूँ मैं
कर रहा हूँ इंतज़ार उसका क़यामत तक
अपनी साँसों से रिश्ता अभी तक तोड़ा नहीं हूँ मैं...

#रोमिल

Tuesday, April 5, 2011

मासूम

बड़ा मासूम है वो शख्स रोमिल
फकीर को एक रुपिया देकर कहता है
वो महलों वाली मुझे मिल जाये यह दुआ दो!

#रोमिल

Sunday, April 3, 2011

बंदगी

सुना है लोग बंदगी से खुदा को पा लेते है रोमिल
एक हम है जो
एक इंसान को पा ना सके...

#रोमिल

Saturday, April 2, 2011

चंद मेरी दर्द भरी नज़्में

चंद मेरी दर्द भरी नज़्में पढ़ी तो, वो फूट पड़ी रो-रोकर
या रोमिल ग़र वो मेरा रोता हुआ चेहरा देख लेती  
तो न जाने उसका क्या हाल होता...

#रोमिल

Friday, April 1, 2011

कशमाकश

बड़े कशमाकश में रहता हूँ रोमिल रात भर
नींद में उसके खवाबों का मज़ा लूं
या जाग कर उसकी यादों का मज़ा लूं...

#रोमिल

Monday, March 28, 2011

छत पर सितारों की चादर बिछाते है....

ऐ सुनो
सुनो न
छत पर सितारों की चादर बिछाते है
तुम्हे अपनी गोद में लेटाते है 
देकर तुम्हारे माथे पर थपकिया
तुम्हे सुलाते है...

निहारते है रात भर तुम्हारा चाँद सा चेहरा
मेहंदी लगे हुए हाथों को प्यार से चुमते है...

खनकती हुई हाथों की चूड़ियाँ,
बजती हुई पायल... जब तुम अंगड़ाई लेती हो!!
उसकी मधुर आवाज़ सुनते है...

छत पर सितारों की चादर बिछाते है....

#रोमिल

Thursday, February 3, 2011

Privacy Policy


Hello and welcome to this blog: http://sunny-raj.blogspot.com/. As a visitor, your privacy is very important to us. So, here, we are putting some information about your information that may be collected when you visit http://sunny-raj.blogspot.com/

Third party software like Feedjit and Google Analytics are used to track visitors. Normally, the location of the visitor (City and Country), browser type etc are tracked.

Cookies and Web Beacons

http://sunny-raj.blogspot.com/ does not use cookies. Some of our advertisement partners may use the web beacons and cookies on our website. Our advertising partners include Google Adsense. This website have no access to or control over the cookies which are used by any third-party advertisers.

You can chose to disable or selectively turn off our cookies or third-party cookies in your browser settings, or by managing preferences in programs such as Norton Internet Security. However, this can affect how you are able to interact with our site as well as other websites. This could include the inability to login to services or programs, such as logging into forums or accounts.

Thanks a lot

#Romil