Tuesday, July 5, 2011

रोको न मुझको तो आज उड़ते जाना हैं...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
ख़्वाबों को आँखों में सजाना हैं
रोको न मुझको तो आज उड़ते जाना हैं...
*
ठंडी हल्की-हल्की बर्फ पर यह जो पाओं के निशान पड़े
गिरती-गिरती ओस पर यह जो उँगलियों के निशान बने
उनको बस ऐसे ही बनने दो
रोको न मुझको तो आज उड़ते जाना हैं...
*
चाँद की धरती हैं
सितारों का आसमान हैं
इस पर मुझको झूला झुलने दो
रोको न मुझको तो आज उड़ते जाना हैं...
*
दिल की पतंग हैं कई रंग भरी
उसमे हैं खवाबों की उमंग भरी
धीरे-धीरे ढील छोड़ते जाना हैं
रोको न मुझको तो आज उड़ते जाना हैं...
रोमिल, रोको न मुझको तो आज उड़ते जाना हैं...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬

Monday, July 4, 2011

कांच का रिश्ता

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
कौन होता हैं किसका इस ज़माने में रोमिल
कांच सा रिश्ता हैं पल भर में टूट जायेगा...

______
मुझको रहने दो अपनी तन्हाई-ए-दुनिया में
जो बिखर चुका हैं वो ना फिर जुड़ पायेगा...

वक़्त खामोश हैं उसके जाने के बाद
अब वक़्त आएगा तो तूफ़ान साथ लायेगा...

इस तरह टूटा कि खनक छोड़ गया रोमिल
न जाने यह कांच का रिश्ता कब तक दिल से लहू बहायेगा...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬▬▬

Sunday, July 3, 2011

मेरे शहर का मौसम कुछ तेरे जैसा लगता है...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬
ख़ामोशी में डूबा हर लम्हा लगता है
मेरे शहर का मौसम कुछ तेरे जैसा लगता है...

भीड़ भरी दुनिया में भी तन्हा लगता है
मेरे शहर का मौसम कुछ तेरे जैसा लगता है...

दस्तक देता है सीधे दिल के दरवाज़े पर, तेरा एहसास
जैसे तेरा मुझसे कोई पुराना रिश्ता लगता है...
मेरे शहर का मौसम कुछ तेरे जैसा लगता है...

ऐसा लगता है जैसे हो गया हो शहर से बेखबर
यह बरसात का पानी 
तेरी आँखों में डूबा समुन्दर सा लगता है
मेरे शहर का मौसम कुछ तेरे जैसा लगता है...

पहले तो ऐसा कभी न हुआ था तेरे पास आने पर 
न जाने क्यों 
आज मुझे इन तेज़ हवाओं से डर लगता है...
मेरे शहर का मौसम कुछ तेरे जैसा लगता है...

फिर लौट गई उसी अधूरेपन में ज़िन्दगी रोमिल 
पेड़ के नीचे कोई बरसात में तन्हा खड़ा सा लगता है
मेरे शहर का मौसम कुछ तेरे जैसा लगता है...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬[भालू]▬▬

Saturday, July 2, 2011

बहुत अजीब होता हैं, दिन-भर आवारागर्दी करना, शाम होते ही घर जाना...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
बहुत अजीब होता हैं रोमिल
दिन-भर आवारागर्दी करना 
शाम होते ही घर जाना...
***
अजीब रस्म हैं दुनिया की रोमिल
तन्हाई में छुप-छुपकर रोना
महफ़िल में मुस्कुराना...

***
मेरी मोहब्बत भी दुनिया के लिए खबर बन गई रोमिल
जैसे किसी बेक़सूर का हादसे में मर जाना...

***
मेरी ज़िन्दगी कुछ इस तरह वीरान कर गया वो रोमिल
जैसे परिंदों का किसी पेड़ को छोड़कर उड़ जाना...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Thursday, June 30, 2011

चलो हुकू एक खेल खेलते है

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
चलो हुकू एक खेल खेलते है....

कुछ पल के लिए तुम रोमिल और मैं हुकू बन जाएँ!
***
"हर पल रोमिल की तरह तुम तड़पो      
हुकू का इंतज़ार सुबह-शाम करो 
हुकू से मिलने का कोई बहाना ढूँढो   
हुकू के सपने में खो जाओ
रात भर 
हुकू के एहसास से बातें करो
हुकू से प्यार की उम्मीदे बांधो
अपनी साँसों में 
हुकू को महसूस करो"
***
बोलो 
हुकू कैसा रहेगा?

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬

Wednesday, June 29, 2011

बेवफा ने तो अपना नाम ही बदल लिया...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
चिराग भुझ गए हौसला ना दिया
हवाओं में खुला छोड़ दिया सहारा ना दिया...
***
मैंने कब कहाँ था मेरे हक़ में तू बोल
उसने तो गुनेहगार का साथ दे दिया...
***
सदियो उसके नाम की इबादत करता रहा
बेवफा ने तो अपना नाम ही बदल लिया...
***
इतनी नफरत हो जाएगी अपने रिश्ते में रोमिल, सोचा न था
पास से गुजरा और हालचाल तक ना लिया...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬▬

Tuesday, June 28, 2011

आशिक होते तो समझते तुम

▬▬हुकू▬
छोटे से सवाल का जवाब दे न पाए
और करते हो इम्तिहानो की बात...
रोमिल, आशिक होते तो समझते तुम
दीवाने की बात...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬

Monday, June 27, 2011

सांस लेने की रस्म अदा करते हो

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
सांस लेने की रस्म अदा करते हो
बस ज़िन्दगी गुज़र-बसर करते हो...
*
इंतज़ार की बेड़ियों ने इस तरह बाँध रखा हैं तुमको
तुम रूह और जिस्म से जुदा-जुदा फिरते हो...
*
उसकी बेवफाई ने तोड़कर रख दिया हैं तुम्हे
तुम ज़माने से खफा-खफा रहते हो...
*
खत्म करो यह मोहब्बत का तमाशा रोमिल
क्यों अपनी लाश का बोझ धोये -धोये फिरते हो...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬

Saturday, June 25, 2011

मैं तुम्हे चाँद में ढूँढता हूँ...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
तुझे दिल की किताब में ढूँढता हूँ
तुझे बीते हुए ख़्वाब में ढूँढता हूँ
तुम मेरा रास्ता भूल गयी हो
मैं तुम्हे हर रास्ते पर ढूँढता हूँ...
***
तेरी ही धुन में खोया रहता हूँ
तुझे हर धुन में ढूँढता हूँ
तुम ना मुझे अपना चेहरा दिखाओ
मैं तुम्हे चाँद में ढूँढता हूँ...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬[ रोमिल]▬▬

Friday, June 24, 2011

इश्क के दिन अजीब होते हैं...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
इश्क के दिन अजीब होते हैं
इश्क के दिन अजीब होते हैं
दीवाने थोड़े पागल होते हैं... 
***
इश्क के दिन अजीब होते हैं
दीवाने थोड़े पागल होते हैं...
***
महबूब को खुदा समझते हैं
खुद में ही खोये-खोये रहते हैं.
इश्क के दिन अजीब होते हैं
दीवाने थोड़े पागल होते हैं...
***
आईने से करते हैं बातें
रात भर ख़्वाबों में खोये रहते हैं.
इश्क के दिन अजीब होते हैं
दीवाने थोड़े पागल होते हैं...
***
बंद कमरों में छुप-छुप कर रो लेते हैं
महफिलों से दूर रहते हैं...
इश्क के दिन अजीब होते हैं
दीवाने थोड़े पागल होते हैं...
***
जब तक न लगे ठोकर बेवफाई में
बड़े नाज़ से इश्क का नाम लिए फिरते हैं.
इश्क के दिन अजीब होते हैं
दीवाने थोड़े पागल होते हैं...
***
महबूब को खुदा समझते हैं...
खुद में ही खोये-खोये रहते हैं...
इश्क के दिन अजीब होते हैं...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[ रोमिल]▬▬

Thursday, June 23, 2011

कभी तुम मिलो तोह सही...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
कभी तुम मिलो तोह सही
दो घडी पास बैठो तो सही...
कभी तुम मिलो तोह सही...
***
शबनमी-चांदनी रात लिए
कभी अपना चाँद सा चेहरा दिखाओ तो सही...
कभी तुम मिलो तोह सही...
***
अदाएं-ए-तमन्ना साथ लिए
कभी मेरा हाथ अपने कन्धों से झटको तो सही...
कभी तुम मिलो तोह सही...
***
रग-रग में मोहब्बत की शमा लिए
कभी शोख से आँचल गिराओ तो सही...
कभी तुम मिलो तोह सही...
***
फूलों सी जवानी की बहार लिए
होंठों पर कोई मोहब्बत का नगमा सजाओ तो सही...
कभी तुम मिलो तोह सही...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[ रोमिल]▬▬

Wednesday, June 22, 2011

तुझसे मिलने की फ़रियाद करता है

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬

"तुझसे मिलने की फ़रियाद करता है"

जानता हूँ तुम मेरी नहीं हो,
फिर भी यह दिल तुझको याद करता है,
तुझसे मिलने की फ़रियाद करता है!

चाहता हूँ कि लौट आओ तुम, मेरी ज़िन्दगी में,
मेरा दिल तुझसे प्यार करता है,
ऐसे मिले जैसे कोइए पंछी, पिंजरे से आज़ाद करता है!

बस दूर से ही ज़रा से पल के लिए तुमको देखता रहूँ,
मेरा दिल रोज़ यही अरदास करता है!

जानता हूँ तुम मेरी नहीं हो,
फिर भी यह दिल तुझको याद करता है,
तुझसे मिलने की फ़रियाद करता है!

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬[ रोमिल]▬▬

Tuesday, June 21, 2011

ध्यानाकर्षण

ध्यानाकर्षण

१. मेरा किसी भी SOCIAL NETWORKING SITES और FORUM (FACEBOOK, ORKUT, TWITTER, LINKEDIN, MYSPACE, FLIXSTER, CLASSMATES, LIVEJOURNAL, IMEEM, BEBO, XANGA, TAGGED, HI5, FRIENDSTER ETC.) पर अकाउंट नहीं हैं... न ही कोई प्रोफाइल हैं.

२. मैं किसी को भी ईमेल नहीं करता हूँ. 

३. मेरे पास कोई भी मोबाइल नंबर नहीं है.

आपका 

#रोमिल

आज भी...

▬▬हुकू▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
आज भी खुशबू तेरी ख़त से आती हैं 
आज भी ख़त पढ़ लूं तो आँखों से नीद छीन जाती हैं...
*
आज भी तेरे लिखे शब्दों पर गुमान होता हैं
आज भी हर पल तेरे नाम होता हैं...
*
आज भी शब्द तेरे नग़मे बनकर हवा में बिखर जाते हैं
आज भी शब्द तेरे फिजाओं में गाते हैं...
*
आज भी ज़िन्दगी रोशन हो जाती हैं
आज भी खतों में छुपी तेरी मोहब्बत बड़ी याद आती हैं...

#रोमिल
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬[रोमिल]▬▬

Monday, June 20, 2011

मगरूर रहा हूँ हमेशा...

अपनी धुन में रहा हूँ हमेशा
रब की पनाह में रहा हूँ हमेशा
यह तो मुहब्बत ने सर झुकाना सीखा दिया रोमिल
वरना मगरूर रहा हूँ हमेशा...

#रोमिल

Saturday, June 18, 2011

उसके दीदार के लिए दिल मुद्दत से बेकरार था

उसके दीदार के लिए दिल मुद्दत से बेकरार था
नसीब तो नहीं थे मिलने के,
फिर भी आँखों को इंतज़ार था...
*
छोड़कर राह में अकेला, चल दिया मुझको 
मैं बैठा रहा रास्ते में तन्हा
मुझे उसके लौट आने का ऐतबार था...
*
मिलकर रुखसत भी न कर सका उसको
मेरे रब का यह कैसा इन्साफ था...
*
आज तक यह नहीं समझ पाया
क्यों मेरी ज़िन्दगी में, नहीं उसका प्यार था...

#रोमिल

Friday, June 17, 2011

Main Kutta Hoon..Tum Kutiya Ho..Tum Aayi Toh,Sach Kehta Hoon…Ke Aaya Mausam, Bhonkne Ka

“Main Kutta Hoon… 
Tum Kutiya Ho… 
Tum Aayi Toh, Sach Kehta Hoon… 
Ke Aaya Mausam, Bhonkne Ka…” 

(I am a dog, 
you’re a bitch… 
since you’ve come; I can say honestly that it seems like the weather to bark).

MOVIE - READY (2011)

यह बूँदें

यह बूँदें
यह महकता हुआ मौसम
और भी सुन्दर होते
गर तुम मेरे साथ होते...
*
होती प्यार की बातें
भीगे गेसू से सजी होती रातें
गर तुम मेरे साथ होते...
*
होता उडाता हवा में आँचल
बादलों संग बहता अपना मन
गर तुम मेरे साथ होते...
*
और भी हसीं लगता यह दिन
पल पल मुस्कुराता यह दिन
गर तुम मेरे साथ होते... 
गर तुम मेरे साथ होते...

#रोमिल

Thursday, June 16, 2011

इन दिनों

हूकू से मिलाने की लगन लगी हैं इन दिनों 
अजीब सी हसरत हुई हैं इन दिनों...
***
तू भी नज़र नहीं आती आजकल दोस्त
लगता है बादलों ने छुपा रखा हैं तुझे इन दिनों...
***
इंतज़ार की नींद में खोया रहता हूँ
रात जागते-जागते कटती हैं इन दिनों...
***
कैसे हो अपना मिलन हूकू
रब बना हैं दुश्मन अपना इन दिनों...
***
न जाने कैसी होगी हूकू
खबर भी नहीं देता कोइए उसकी इन दिनों...
***
अब किसी से लड़ने-झगड़ने का मन नहीं करता रोमिल 
खुद में ही उलझा रहता हूँ इन दिनों...

#रोमिल

Wednesday, June 15, 2011

सुबह यादों में बीत जाती हैं

सुबह यादों में बीत जाती हैं
रात इंतज़ार में बीत जाती हैं...
***
काफिले-काफिले बदलते रहते हैं 
ज़िन्दगी सफ़र में बीत जाती हैं...
***
वो वादा करके मिलने न आये तो
फ़िक्र उसकी मुझे खा जाती हैं...
***
कैसे भूल जाऊँ उसकी मुस्कान रोमिल 
वो ही तो सांसें चलना सिखाती हैं...

#रोमिल

Tuesday, June 14, 2011

कुछ लोग हमारे साथ वफ़ा से रहे

कुछ लोग हमारे साथ वफ़ा से रहे
फिर भी बेवफा से रहे 
~
चिराग ने जलाया हैं घर मेरा 
फिर क्यों दुश्मनी हवा से रहे 
~
खुद ही मोहब्बत का रोग हमने पाला हैं
फिर क्यों गिला महबूब से रहे 
~
हजारों ज़ुल्मो-सितम दिए हैं मुझे खुदा ने
फिर क्यों खफा दुआ से रहे !
~
ज़िन्दगी ने पल-पल पर मेरा साथ छोड़ा हैं रोमिल
फिर क्यों उम्मीद मौत से रहे!

#रोमिल

Monday, June 13, 2011

यह रिश्ते...

यह रिश्ते...


इंसान की जगह पत्थर है यह रिश्ते,
हैं अपने फिर भी कितने मतलबी है यह रिश्ते...

दौलत की मंदी में बिक जाते है यह रिश्ते,
बनकर अपने, धोखा दे जाते है यह रिश्ते...

सिर्फ किताबो में फूल बन कर रह जाते है यह रिश्ते,
वक़्त आने पर साथ छोड़ जाते है यह रिश्ते...

यादों में तन्हाई बनकर याद आते है यह रिश्ते,
बनाकर अपना, दगा दे जाते है यह रिश्ते...

ना इनको समझाना कभी अपना तुम रोमिल,
मौसम की तरह बदल जाते है यह रिश्ते...

Saturday, June 11, 2011

छुप -छुपकर दीवारों संग रोना पड़ता हैं

छुप -छुपकर दीवारों संग रोना पड़ता हैं
हर ख़्वाब को मिटाकर सोना पड़ता हैं 
कोई नहीं होता गम में अपने साथ 
बस रब से गिला करना पड़ता हैं...
***
चेहरे को झूठी हंसी के साथ सजाना पड़ता हैं
रास्तों को अपना घर बनाना पड़ता हैं 
किस लिए तुम्हें माफ़ कर दूं रोमिल
वफा का इल्जाम तो उम्र भर सहना पड़ता हैं...

#रोमिल

Friday, June 10, 2011

मेरी बहती ज़िन्दगी की नाव का कोइए न कोइए तो किनारा होगा...

मुझे भी किसी का सहारा होगा
मेरे तरह कोई और भी तन्हाइयों का मारा होगा 
काम मुश्किल हैं मगर मन जीत लूँगा 
कभी न कभी मेरा भी बुलंद सितारा होगा...

इंतज़ार अब न मुझे गवारा होगा 
कोई ना कोई शख्स तो हमारा होगा 
मन कहता हैं शायद धीमे से किसी ने नाम हमारा पुकारा रोमिल  
मेरी बहती ज़िन्दगी की नाव का कोई ना कोई तो किनारा होगा...

#रोमिल

Thursday, June 9, 2011

हमको यूँ बेगानों की तरह न देखा कीजिये

हमको यूँ बेगानों की तरह न देखा कीजिए 
हम आपके हैं यह हमपर भरोसा कीजिए...
*
ठुकुरा देंगे हम हर ख़ुशी आपके लिए
मेरे महबूब एक बार तो हम पर ऐतबार कीजिए...
*
अभी शायद तुमको महफिलों से फुर्सत नहीं हैं
जब आएगा तन्हाई का मौसम तब हमारे घर आ जाया कीजिए...
*
रोमिल, न मिल सके तुमको वफा का सिला 
फिर भी उस बेवफा के लिए दुआ किया कीजिए...
*
माना तेरा-मेरा अब दर्द का रिश्ता न रहा
मेरे हमदम कभी-कभी हालचाल तो पूछ लिया कीजिए...
*
हमको यूँ बेगानों की तरह न देखा कीजिए...

#रोमिल

Wednesday, June 8, 2011

ज़िन्दगी की एक अनकही कहानी सी हूँ...

पूरी होके भी मैं अधूरी सी हूँ
हूँ फूल 
फिर भी न खीली सी हूँ...
***
जोश बहुत हैं 
उमंग बहुत हैं दिल में उड़ने का 
लेकिन पंख कटी सी हूँ...
***
चेहरे पर तो सदा मुस्कान रहती हैं
दिल ही दिल में जली सी हूँ...
***
जी चाहता हैं उसकी प्यास भूझा दूं
हूँ सागर
फिर भी खारे पानी सी हूँ...
***
उसकी होकर
उसकी हो न सकी
रोमिल, ज़िन्दगी की एक अनकही कहानी सी हूँ...

#रोमिल

Sunday, June 5, 2011

Heartbreaking Ending In Hindi Movies - Mother India (मदर इंडिया) 1957

"Mother India" (मदर इंडिया) is a 1957 Bollywood film directed by Mehboob Khan and starring Nargis, Sunil Dutt, Rajendra Kumar and Raj Kumar.
Music is by Naushad and lyrics by Shakeel Badayuni.

Birju's anger finally becomes dangerous and, after being provoked, attacks Sukhilala and his daughter lashing out at his family. He is chased out of the village and becomes a bandit. On the day of the wedding of Sukhilala's daughter, Birju returns to take his revenge. He kills Sukhilala and takes his daughter - but Radha, who had promised that Birju would not do harm, shoots Birju who dies in her arms. The film ends with her opening of the canal and reddish water flowing into the fields.

Saturday, June 4, 2011

Na do kisi ko apni zindagi ke saath khelane ka haq

Na do kisi ko apni zindagi ke saath khelne ka haq Romil
ki kuch nahi rehta izzat-swabhimaan chale jaane ke baad...

#Romil

ना दो किसी को अपनी ज़िन्दगी के साथ खेलने का हक़ रोमिल
कि कुछ नहीं रहता इज़्ज़त-स्वाभिमान चले जाने के बाद...

#रोमिल

dil ki tasali ki khatir...

ajab kahani hai mere sone ki romil
kabron par sota hoon
dil ki tasali ki khatir...

#Romil

अजब कहानी है मेरे सोने की रोमिल 
कब्रों पर सोता हूं 
दिल की तसल्ली की खातिर...

#रोमिल

tere bina neend hi nahi aati mujhe...


Tune use muskhiloon mein daal diya Romil
Woh toh kehta tha ki tere bina neend hi nahi aati mujhe...

taana marna seekha hai kahan se...

main toh uski ada par aaj bhi fanaa hoon romil
na jaane usne taana marna seekha hai kahan se...

#Romil

मैं तो उसकी अदा पर आज भी फ़ना हूँ रोमिल
ना जाने उसने ताना मारना सीखा हैं कहाँ से...

#रोमिल

Monday, May 30, 2011

matti se rishte bhulaye nahi jaate

"matti se rishte bhulaye nahi jaate
kuch riwaz aise hote hai jo tode nahi jaate

insan chahe jitna bhi aagey chale jaye romil
kuch pairon ke nisaan reh jaate hai, jo mitaye nahi jaate"

#Romil

मिट्टी के रिश्ते भुलाए नहीं जाते 
कुछ रिवाज ऐसे होते हैं जो थोड़े नहीं जाते... 

इंसान चाहे जितना भी आगे चले जाए रोमिल 
कुछ पैरों के निशान रह जाते हैं, जो मिटाए नहीं जाते...

#रोमिल

Friday, May 27, 2011

tamasha khud zindagi ko tumne bana rakha hai...

tamasha khud zindagi ko tumne bana rakha hai
ishq ka ajeeb sa khel, khel rakha hai
ajab hai tumhari chahatein romil
jisko dost
usi ko apna dushman bana rakha hai...

#Romil

तमाशा ख़ुद जिंदगी जो तुमने बना रखा है 
इश्क़ का अजीब सा खेल, खेल रखा है 
अज़ब है तुम्हारी चाहते रोमिल 
जिसको दोस्त 
उसी को अपना दुश्मन बना रखा है...

#रोमिल

safar ki kahani

badi ajeeb hai apne safar ki kahani romil
jis raste par bhi chalo
tum ussi raste par aakar mil jaate ho !!!

#Romil

बड़ी अजीब है अपने सफ़र की कहानी रोमिल 
जिस रास्ते पर भी चलो 
तुम उसी रास्ते पर आकर मिल जाते हो...

#रोमिल

waqt

use mere hisse ka waqt nikalna padta hai Romil
ek hum hai jo har waqt uske naam se guzarte hai...

#Romil

उसे मेरे हिस्से का वक्त निकालना पड़ता है रोमिल 
एक हम हैं जो हर वक्त उसके नाम से गुजारते हैं...

#रोमिल

Wednesday, May 25, 2011

मोहब्बत की बस्तियां जलाने के लिए

मोहब्बत की बस्तियां जलाने के लिए 
मेरे शहर में अब भी कुछ लोग है 
शाख से परिंदों को उड़ाने के लिए...

खता एक की
सजा पूरी कायनात के लिए - २ 
मेरे शहर में अब भी कुछ लोग है 
चिंगारी को आग बनाने के लिए...

मंदिर, मस्जिद की लड़ाई, लड़ाने के लिए 
मेरे शहर में अब भी कुछ लोग है 
जात-पात की दीवार बनाने के लिए...

ईमानदारी की बूँद-बूँद को मिटाने के लिए 
मेरे शहर में अब भी कुछ लोग है रोमिल 
पानी में भ्रष्टाचार का ज़हर मिलाने के लिए...

#रोमिल

Tuesday, May 24, 2011

Inaam...

zindagi lutakar tera naam paya hai
romil maine bhi wafa mein kya inaam paya hai...

#Romil

जिंदगी लूटाकर तेरा नाम पाया है 
रोमिल मैंने भी वफ़ा में क्या इनाम पाया है... 

#रोमिल

dunia ke sawalon ne

dunia ke sawalon ne aisa uljaya ki fir sulajh na paya romil
tere-mere rishte ka koi bhi jawab na nikal paya...

#Romil

दुनिया के सवालों ने ऐसा उलझाया की फिर सुलझ ना पाया रोमिल 
तेरे-मेरे रिश्ते का कोई भी जवाब ना निकल पाया...

#रोमिल

गले में बाहें डाल कर मना लेती है

गले में बाहें डालकर मना लेती है 
मेरे गुस्से को पल भर में भगा देती है
खुदा जाने यह हुनर उसने सीखा है कहाँ से रोमिल
गोद में सुलाकर सारे ग़म भुला देती है...

#रोमिल

Sunday, May 15, 2011

मरने के बाद

मरने के बाद भी उसका चेहरा-ए-नूर न देख सका रोमिल
वाह रे मेरे रब उसका पर्दा करना बड़ा कमाल का था...
***
सोचा था कि उसको अपना हमसफ़र बनायेंगे रोमिल 
पता न था उसे तो हमारा रब बनने की चाह थी...
***
इस ज़िन्दगी में तो उसको भूल पाना नामुमकिन हैं रोमिल
मौत के बाद क्या होगा यह देखा जायेगा...

#रोमिल

Saturday, May 14, 2011

मोहब्बत-ए-फ़रिश्ता

मुझसे बिछड़ा और उफ्फ़ तक न की उसने रोमिल,
उसका हमसफ़र कोई मोहब्बत-ए-फ़रिश्ता ही होगा...

#रोमिल

Wednesday, May 11, 2011

कत्ल करके मेरा

कत्ल करके मेरा वो कुछ इस तरह मिलता है रोमिल 
जैसे तूफ़ान के बाद सन्नाटा मिलता है!

#रोमिल

Tuesday, May 10, 2011

yeh kaha mere mehboob jaisa hai...

Yeh alag baat hai iska ehsaas uske jaisa hai
magar hu-ba-hu yeh kaha mere mehboob jaisa hai...

mere gunn jaisa hai...

#Romil

यह अलग बात है इसका एहसास उसके जैसा है 
मगर हू-ब-हू यह कहां मेरे महबूब जैसा है... 

मेरे गुन जैसा है...

#रोमिल

Monday, May 9, 2011

क़ाश

मेरे शहर का मौसम इतना बेरुखा नहीं होता,
क़ाश, आप जैसा कोई मेरे शहर में होता.

मुझे सपनो से मोहब्बत नहीं होती,
क़ाश, आप जैसे का दीदार होता.

हुस्न वाले तो बहुत है मेरे शहर में,
क़ाश, आप जैसा कोई दिलवाला होता.

किसी को नज़रे उठाकर अब मैं देख नहीं सकता,
खुदा कसम,
क़ाश, मेरी नजरों में आपका सपना नहीं होता.

मेरे शहर का मौसम इतना बेरुखा नहीं होता रोमिल,
क़ाश, आप जैसा कोई मेरे शहर में होता !!!

#रोमिल

Sunday, May 8, 2011

रूह से रूह की मोहब्बत होगी

"न मिल सके इस जहाँ में तो क्या,
उस जहाँ में तुझसे मुलाक़ात होगी,

न हो सके तू मेरी इस जहाँ में तो क्या,
उस जहाँ में तू मेरी होगी,

रब के सामने तुझे अपना बनाना है मुझे रोमिल,
न मिल सके यह जिस्म तो क्या,
उस जहाँ में रूह से रूह की मोहब्बत होगी"

#रोमिल

Saturday, May 7, 2011

मैं अपनी हर ख़ुशी को गम का लिबाज़ पहना सकता हूँ...

"न मैं तेरे लिए ताजमहल बना सकता हूँ,
न मैं तेरे लिए दौलत का महल बना सकता हूँ,
जान भी नहीं दे सकता मैं मुहब्बत में तेरे लिए,
क्योंकि मैं अपनी मुहब्बत का मजाक नहीं बना सकता हूँ,
बस सजा यही होगी मेरी रोमिल,
तड़पता रहूँ तेरी मुहब्बत में,
मैं अपनी हर ख़ुशी को गम का लिबाज़ पहना सकता हूँ..."

#रोमिल

Friday, May 6, 2011

अनजाना चेहरा...

अनजाना चेहरा

एक चेहरा हमेशा मेरी आँखों के सामने परछाई बना रहता है,
उस हसीं चेहरे पर मैं अपना नाम लिखना चाहता हूँ...

निगाहें उसकी,
ख़ामोशी में भी बातें किया करती है,
वोह हसीं चेहरा हमेशा ग़ज़ल कहता है...

शोख़ लम्हों को भी, दिल में उतार लेता है,
वोह हसीं चेहरा बारिश में धुंधला-धुंधला दिखता है...

फूल भी उसके सामने कुछ न होगा,
वोह हसीं चेहरा तो खुद गुलाब कहलाता है...

बहुत दूर है मुझसे, कभी रोशनी में मुझे दिखता नहीं रोमिल,
वोह अनजाना चेहरा मगर मेरे मन के  दर्पण में रहता है...

#रोमिल

Thursday, May 5, 2011

बड़ा नसमझ है

अंधेरों में उजाले ढूढता है
बड़ा नसमझ है गुज़रे ज़माने ढूंढता है

ग़मों की गलियों में रहता है 
बड़ा नसमझ है ख़ुशी के खजाने ढूंढता है

मुक़द्दर ही रहा है जिसका कसूरवार
बड़ा नसमझ है हाथों में तकदीर की लकीर ढूंढता है

भला इस ज़माने में कौन किसका होता है रोमिल 
बड़ा नसमझ है अजनबियों में रिश्ते ढूंढता है...

#रोमिल